CG MYSTERIOUS DEATHS : 8 मौतें, 21 की लिस्ट! खजाने के लालच का खौफनाक खेल?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MYSTERIOUS DEATHS : 8 deaths, 21 on the list! A terrifying game of treasure-seeking?

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिले के एक छोटे से गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। महानदी किनारे बसे खर्वे गांव में पिछले चार महीनों के भीतर 8 लोगों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। अब ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए हैं, उन्होंने इस रहस्य को और भी खौफनाक बना दिया है।

ग्रामीणों का दावा है कि गांव में गड़े खजाने को निकालने के अंधविश्वास में 21 लोगों को मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई थी। शक गांव के ही एक किराना दुकानदार पर जताया जा रहा है।

SP BIG SPLIT : महाराष्ट्र-बंगाल के बाद अब समाजवादी पार्टी में होगी बड़ी टूट?

गांव वालों का आरोप है कि दुकानदार लोगों को शराब में कोई संदिग्ध पदार्थ मिलाकर पिलाता था। एक युवक ने दावा किया कि शराब पीते ही वह बेहोश हो गया और कई घंटे बाद अस्पताल में होश आया।

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह भी है कि एक मृतक के शव को बुलडोजर से ठिकाने लगाने की बात कही गई थी। वहीं जिन 8 लोगों की मौत हुई, उनके परिजनों का कहना है कि सभी पूरी तरह स्वस्थ थे और शराब पीने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी।

जनता के द्वार पहुंची सरकार: धरसींवा में ‘सेवा सदन’ विधायक कार्यालय का शुभारंभ, सीधे संवाद से दूर होंगी परेशानियां

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related