SP BIG SPLIT : After Maharashtra-Bengal, will there be a big split in the Samajwadi Party?
रायपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया सियासी बम फूट गया है। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25 से 26 सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। उनके इस बयान के बाद यूपी का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
केशव मौर्य ने कानपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा किसी को तोड़ने का काम नहीं कर रही, लेकिन 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। उनका दावा है कि कई नेता खुद ही पार्टी छोड़ देंगे।
US-IRAN WAR: सनकी ट्रंप की दो टूक, शर्तें टूटीं तो फिर बरसेंगे बम!
इससे पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी सपा में बड़ी बगावत का दावा कर चुके हैं। वहीं भाजपा नेताओं के इन बयानों पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है।
सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने साफ कहा कि सपा का एक भी नेता भाजपा में नहीं जाएगा और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
फिलहाल बयानबाजी के इस दौर ने यूपी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और अब सभी की नजर सपा के भीतर की गतिविधियों पर टिकी हुई है।

