CG GRAM SABHA : 24 जून को गांवों में बड़ा फैसला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GRAM SABHA : Big decision in villages on June 24!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इस बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायतों की आर्थिक स्थिति, आवास योजना, रोजगार और गांवों के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सबसे ज्यादा फोकस आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर रहेगा।

CG SCHOOL OPEN : स्कूल असेंबली में बेहोश हुआ छात्र, गर्मी ने पहले दिन ही दिखाया असर

ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 सर्वे के आधार पर तैयार सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन किया जाएगा। इसके बाद पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची बनाई जाएगी। ग्रामीणों से दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी, जिनका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।

CG SCHOOLS REOPENING 2026: स्कूलों में फिर लौटी रौनक, छात्रों का मिठाई खिलाकर किया  स्वागत! 

ग्राम सभा से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा पंचायतों के आय-व्यय, विकास कार्यों की प्रगति, पिछली बैठकों के फैसलों और पंचायत संपत्तियों के प्रबंधन पर भी चर्चा होगी।

CG FAKE BABA RAPE CASE : झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी! ‘बाबा’ ने युवती से किया रेप

बैठक में विकसित भारत, रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी रामजी) की जानकारी भी दी जाएगी। ग्रामीणों को बताया जाएगा कि योजना के तहत रोजगार गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने, मजदूरी भुगतान में सुधार और ग्राम सभा आधारित विकास योजनाओं पर क्या प्रावधान हैं।

सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण ग्राम सभा में शामिल हों, ताकि गांव के विकास से जुड़े फैसलों में जनभागीदारी बढ़ सके।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related