CG Schools Reopening 2026: Schools come alive again; students welcomed with sweets!
CG SCHOOLS REOPENING 2026 : राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गयी है ।
गर्मी छुट्टियों के बाद पहले दिन विद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
पहले ही दिन बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
कोई नए दोस्तों से मिलने को उत्सुक दिखा तो कोई नई कक्षा और शिक्षकों के साथ अपनी पढ़ाई शुरू करने को लेकर रोमांचित दिखाई दिया।
नए शैक्षणिक सत्र से विद्यालयों में प्रार्थना सभा की नई व्यवस्था लागू की गई है।
अब सुबह राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों की जीवनी का वाचन किया जाएगा। वहीं मध्यान्ह भोजन के समय भोजन मंत्र तथा छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का पाठ कराया जाएगा।

