SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal…

रायपुर। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त जान फूंक दी है। लगातार दूसरे दिन बाजार हरे निशान में खुला और निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई।

मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 76,500 के पार निकल गया, जबकि निफ्टी भी 24,000 के करीब पहुंच गया। बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खुलने और तेल सप्लाई को लेकर चिंता कम होने से निवेशकों का भरोसा लौटा है। इसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला है।

CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!

तेल की कीमतों में गिरावट के चलते महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद भी बढ़ी है। यही वजह है कि बैंकिंग, आईटी और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

शुरुआती कारोबार में HCL Tech, Bajaj Finance, Suzlon, GMR Airport, Dixon और Yes Bank जैसे शेयर तेजी से भागते नजर आए। वहीं रुपये ने भी मजबूती दिखाई और डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ खुला।

फिलहाल निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि तेल की कीमतों में गिरावट का यह असर बाजार में कितने दिन तक बना रहता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related