CHHATTISGARH : Monsoon stuck again!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को मानसून का अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून प्रदेश की दहलीज तक पहुंचकर फिलहाल थम गया है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। यानी मौसम राहत भी देगा और परेशानी भी बढ़ा सकता है।
CG CRIME: ACB का एक्शन, रिश्वत लेते हुए CEO समेत 3 कर्मचारी गिरफ्तार!
पिछले 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, वहीं बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
CG POLITICS: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमाई!
राजधानी रायपुर में भी मौसम करवट लेने वाला है। आज दिनभर बादल छाए रहने, धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। तापमान 39 डिग्री के आसपास रह सकता है।
फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

