भीषण गर्मी में भी धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने संभाला मोर्चा, गांवों में किया घर-घर जनसंवाद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Even amidst scorching heat, Dharsiwa MLA Anuj Sharma took charge and engaged in door-to-door public outreach in the villages.

 

धरसींवा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा’विशेष जनसंपर्क अभियान’ चलाया जा रहा है।

भीषण गर्मी के बावजूद विधायक अनुज शर्मा धरसीवाँ विधानसभा के ख़रोरा मण्डल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं।

अभियान के चौथे दिन उन्होंने ग्राम भड़हा, बुड़गहन और घिवरा में घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा जनसंवाद कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया, जहाँ उन्हें जनता का भरपूर और आत्मीय समर्थन प्राप्त हुआ।

आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं, इसे ध्यान में रखते हुए विधायक अनुज शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गांवों के शासकीय स्कूलों का आकस्मिक भ्रमण किया।

उन्होंने स्कूल परिसर, कक्षाओं और बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि नए सत्र की शुरुआत में बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

भड़हा, बुड़गहन और घिवरा के प्रत्येक वार्ड और घरों में जाकर विधायक ने जनसंवाद किया इसके साथ ही योजनाओं की जानकारी जैसे महतारी वंदन योजना, किसान उन्नति योजना और आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

विधायक ने गांवों के वरिष्ठ व बुजुर्ग जनों के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों को फूलमाला, शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर उनका आदर-सत्कार किया। साथ ही, आगामी मानूसन को देखते हुए विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्गों को बरसात से बचने के लिए छाते भी भेंट किए।

रविवार को विधायक अनुज शर्मा ख़रोरा मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़हा, बुड़गहन और घिवरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए और युवाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को करीब से जाना।

उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और स्थानीय स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से ग्रामीणों को अवगत कराया।

तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच अपने विधायक को सीधे अपने घर के दरवाजे पर पाकर ग्रामीण बेहद उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद भी इस तरह गर्मी में गांव-गांव घूमकर सुध लेने वाले जनप्रतिनिधि बहुत कम मिलते हैं।

ग्रामीणों सें व्यक्तिगत चर्चा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज आप लोगों के घर आकर मेरे मन में असीम खुशी है। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं किसी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि आज अपने खुद के परिवार के बीच आकर बैठा हूँ। जब गाँव की बुजुर्ग माताएँ और बहनें इस कड़कती धूप में मेरे साथ चलने के लिए घर से बाहर निकलती हैं, तो मेरी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इनका यही स्नेह और आशीर्वाद मेरी असली ताकत है।

‘ विशेष जनसंपर्क अभियान’ का मकसद सिर्फ़ औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि हर एक नागरिक के सुख-दुख का भागीदार बनना है। हमारी भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी डबल इंजन की सरकार भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

विधायक अनुज शर्मा ने इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा। उन्होंने ग्राम भड़हा, बुड़गहन और घिवरा में ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि एक परिजन की तरह उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लें।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गांव की कुछ स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, पानी और बिजली से जुड़ी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक अनुज शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि धरसींवा विधानसभा के हर गांव का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस महासंपर्क अभियान में विधायक अनुज शर्मा,ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, तिल्दा जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र दुलारी वर्मा ,खरोरा मण्डल अध्यक्ष सोना वर्मा सहित ख़रोरा मण्डल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, ग्रामों के वरिष्ठ नागरिक, समाज प्रमुख, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related