GGU PAPER LEAK : The truth behind the paper leak has come to light!
बिलासपुर. बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में कथित पेपर लीक और समर्थ पोर्टल विवाद पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की जांच कर रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है।
सबसे बड़ी बात यह है कि जांच में पोर्टल हैकिंग के सीधे सबूत नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला किसी तकनीकी हैकर की बजाय लॉगिन डिटेल्स शेयर किए जाने से जुड़ा नजर आ रहा है।
CG HIGHCOURT NEWS: RI प्रमोशन परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट से नही मिली राहत…
जानकारी के मुताबिक समर्थ पोर्टल से 32 विभागों के प्रश्नपत्र और गोपनीय डेटा बाहर आने के आरोप लगे थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने जांच समिति बनाई थी।
सूत्रों के अनुसार जांच में संकेत मिले हैं कि किसी व्यक्ति द्वारा लॉगिन जानकारी साझा किए जाने के कारण संवेदनशील डेटा तक पहुंच संभव हुई। यानी मामला हैकिंग से ज्यादा अंदरूनी लापरवाही या डेटा शेयरिंग से जुड़ा हो सकता है।
CHHATTISGARH : PRSU में फीस बढ़ते ही बवाल!
इस मामले ने इसलिए भी चिंता बढ़ा दी है क्योंकि समर्थ पोर्टल में बड़ी संख्या में छात्रों का निजी और शैक्षणिक डेटा सुरक्षित रहता है। ऐसे में डेटा सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
रिपोर्ट में मामले की विस्तृत जांच पुलिस या साइबर एक्सपर्ट एजेंसी से कराने की अनुशंसा भी की गई है। अब सभी की नजर विश्वविद्यालय प्रशासन पर टिकी है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
अगर जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

