CHHATTISGARH : PRSU में फीस बढ़ते ही बवाल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chaos as fees increase in PRSU!

रायपुर। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा और शैक्षणिक शुल्क में अचानक बढ़ोतरी के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

ABVP का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने एक साथ भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। सेमेस्टर परीक्षा फीस ₹1075 और वार्षिक परीक्षा फीस ₹1085 से बढ़ाकर सीधे ₹1580 कर दी गई है, जिसे संगठन ने करीब 46% की बढ़ोतरी बताया है।

CG NEWS: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत!

संगठन का कहना है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों पर पड़ेगा।

ABVP ने यह भी मुद्दा उठाया है कि मार्कशीट और सिलेबस वेरिफिकेशन फीस ₹5000 तय कर दी गई है, जो छात्रों और पूर्व छात्रों दोनों के लिए भारी बोझ है, खासकर नौकरी और एडमिशन प्रक्रिया के दौरान।

चाय पर चर्चा: जनता सवाल पूछे तो जवाब मिलेगा या झिड़की?

ABVP नेताओं का कहना है कि शिक्षा को सुलभ बनाने की बात होती है, लेकिन लगातार फीस बढ़ाकर छात्रों पर दबाव डाला जा रहा है। साथ ही हर साल 5% फीस बढ़ाने के फैसले का भी विरोध किया गया है।

संगठन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से बढ़ी हुई फीस वापस लेने और वेरिफिकेशन फीस कम करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो छात्र आंदोलन किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related