IND VS AFG TEST MATCH: भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IND vs AFG Test Match: India scripts history by recording its biggest Test victory, defeating Afghanistan by an innings and 300 runs.

 

चंडीगढ़: महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पारी और 300 रन से शानदार जीत दर्ज की।

यह जीत टेस्ट क्रिकेट में भारत की रन अंतर के हिसाब से सबसे बड़ी जीत बन गई है। इससे पहले भारत ने वर्ष 2018 में राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराया था।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन , केएल राहुल ने 100 रन, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन ने 81-81 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रनों का योगदान दिया।

जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 412 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई। इसके बाद टीम इंडिया ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खिलाते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम को 112 रनों पर समेट दिया।

अपने टेस्ट करियर का पहला मैच खेल रहे युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने यादगार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट हासिल किया।

उन्होंने मैच में कुल सात विकेट लेकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके।

मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला। अफगानिस्तान के एक बल्लेबाज अशरफ चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related