CG PRIDE: छत्तीसगढ़ के 3 वीर जवानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PRIDE: President Droupadi Murmu to honour three brave soldiers from Chhattisgarh with the Shaurya Chakra!

CG PRIDE: नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ राज्य के तीन वीर जवानों को उनकी अदम्य बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और साहसिक कार्यों के लिए देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी।

सम्मान प्राप्त करने वालों में असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू , छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख शामिल हैं।

असम राइफल्स में पदस्थ भोजराम साहू को मणिपुर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान असाधारण साहस का परिचय देने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियानों के दौरान साहसिक नेतृत्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

दोनों अधिकारियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षा बलों का नेतृत्व करते हुए कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफल बनाया।

उनकी वीरता और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस जवानों और अधिकारियों को कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related