STOCK MARKET CRASH : Effect of war, market crashes!
रायपुर डेस्क। जिस बात का डर था, वही हो गया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार झटके के साथ खुला। ईरान-इजरायल के बीच बढ़ती जंग और कच्चे तेल की कीमतों में आग लगने का असर सीधे भारतीय बाजार पर दिखाई दिया।
सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला। बाजार में चारों तरफ बिकवाली का माहौल नजर आया और बड़े-बड़े शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
WEST BENGAL POLITICS: राज्य सरकार ने मदरसों के सर्वे का दिया आदेश, मंत्री बोली…..
बीएसई का सेंसेक्स 74,243 के पिछले बंद स्तर से गिरकर 73,421 पर खुला और कुछ ही देर में 73,318 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 23,366 से फिसलकर 23,080 के स्तर पर खुला।
गिरावट के बीच रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इटरनल जैसे बड़े शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली।
CG GAS BLAST: गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, SECL डिप्टी मैनेजर केवी नंदन की मौत!
बाजार की इस कमजोरी के पीछे सबसे बड़ी वजह ईरान और इजरायल के बीच तेज हुआ सैन्य संघर्ष माना जा रहा है। जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड भी 94 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है तो इसका असर आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार और आम लोगों की जेब दोनों पर पड़ सकता है।

