INDIA ALLIANCE: INDIA गठबंधन में पड़ी फूट, कांग्रेस और CPI(M) आमने-सामने! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA Alliance: Rift emerges in the INDIA alliance; Congress and CPI(M) at loggerheads!

INDIA ALLIANCE: विपक्षी इंडिया गठबंधन ने देश की राजधानी दिल्‍ली में तमाम विपक्षी दलों की बैठक 8 जून को बुलाई गई है। हालांकि‍ यह बैठक किसी भी हालात में आसान नहीं रहने वाली है, ऐसा इसलिए क्योंकि बैठक से पहले ही अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।

सबसे बड़ा विवाद कांग्रेस और CPI(M) के बीच छिड़ा है, जिसने गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इससे पहले ही DMK ने साफ तौर पर बैठक में शामिल होने से इनकार कर द‍िया है।

दरअसल, CPI(M) महासचिव एम. ए. बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।

वाम दल का आरोप है कि केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं, खासकर राहुल गांधी ने CPI(M) पर भाजपा से गुप्त समझौता करने के आरोप लगाए थे।

CPI(M) का कहना है कि ऐसे बयान विपक्षी एकता को कमजोर करते हैं और कांग्रेस को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

कुल मिलाकर, भाजपा के खिलाफ साझा रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई। INDIA गठबंधन की बैठक से पहले ही कई सहयोगी दल कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

ऐसे में यह बैठक विपक्षी एकता का प्रदर्शन बनेगी या मतभेदों को और उजागर करेगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related