NSUI PROTEST : FIR against Devendra Yadav!
रायपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए कांग्रेस और NSUI के विरोध प्रदर्शन का असर अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को बंगले तक पहुंचने से रोका तो भीड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गई।
INDIA T20 TEAM : INDIA सूर्या बाहर, वैभव अंदर!
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कानून-व्यवस्था बिगड़ने जैसी स्थिति बन गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बाधित किया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इसी मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

