LALU-RABRI SECURITY UPDATE : Lalu-Rabri returned their security…
रायपुर। बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस ले ली गई है। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने सुरक्षा कर्मियों को भी लौटा दिया है।
DEVENDRA VIRAL VIDEO : कुर्ता कांड में फंसे देवेंद्र!
बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिश के आधार पर यह फैसला लिया है। आदेश जारी होने के बाद अब लालू यादव और राबड़ी देवी बिना सरकारी सुरक्षा के रहेंगे।
BHUPESH BAGHEL APPOINTED : भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी!
सिर्फ लालू-राबड़ी ही नहीं, बल्कि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। हालांकि पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें एक अंगरक्षक मिलता रहेगा।
वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव और सांसद मीसा भारती की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मीसा भारती को पहले की तरह सुरक्षा मिलती रहेगी।
CG COAL THEFT : फर्जी GST से कोयला खेल!
सुरक्षा हटाने के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा सकता है, जबकि सरकार का कहना है कि फैसला सुरक्षा समीक्षा समिति की सिफारिश पर लिया गया है।

