BHUPESH BAGHEL APPOINTED : Bhupesh gets a big responsibility!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने उन्हें झारखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ अजय शर्मा को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है और वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं।
CG COAL THEFT : फर्जी GST से कोयला खेल!
भूपेश बघेल को झारखंड भेजे जाने को कांग्रेस संगठन में उनके बढ़ते महत्व से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनावी प्रबंधन और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस पहले ही एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है। अब चुनावी प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम रहने वाली है।
CG CONGRESS : प्रदेश कांग्रेस ने बदली मीडिया टीम
राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव में संख्या बल और रणनीति दोनों ही काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

