BILASPUR FIRE : बुधवारी बाजार में आग का तांडव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR FIRE : Orgy of fire in Budhwari market!

बिलासपुर। बिलासपुर के सबसे व्यस्त बुधवारी बाजार में गुरुवार देर रात अचानक ऐसी आग भड़की कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के पास स्थित एक साइकिल दुकान से शुरू हुई आग देखते ही देखते कई दुकानों तक फैल गई। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

CG MONSOON UPDATE : केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ के लिए इंतजार ?

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला। आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग रातभर अपनी दुकानों को लेकर चिंतित नजर आए।

TEEJAN BAI HEALTH UPDATE : तीजन बाई की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के आसपास का इलाका सील कर यातायात भी रोक दिया गया।

CONGRESS RAJYA SABHA CANDIDATES : कांग्रेस ने राज्यसभा के 7 उम्मीदवार उतारे …

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग साइकिल दुकान से शुरू हुई और फिर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत आसपास की अन्य दुकानों तक पहुंच गई। लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रशासन आग बुझने के बाद नुकसान और कारणों की जांच करेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related