CG News:अफीम खेती मामले में की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो के मादक पदा‍र्थों को किया नष्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Major Action Taken in Opium Cultivation Case; Narcotics Worth Crores Destroyed

CG News: 6 मार्च 2026 को समोदा क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया है।

यह जब्ती समोदा में सामने आए चर्चित अवैध अफीम खेती प्रकरण से संबंधित थी, जिसमें पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे और अन्य मादक सामग्री बरामद की थी।

छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशों के अनुरूप गठित रेंज स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति ने न्यायालयीन औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया संपन्न कराई।

यह कार्रवाई दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य की मौजूदगी में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एसएमएस-3 प्लांट में की गई।

पुलिस के मुताबिक थाना पुलगांव में दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 में जब्त किए गए 14 लाख 30 हजार 100 अफीम के पौधों को नष्ट किया गया।

इन पौधों में जड़, तना, पत्तियां, फूल और फल शामिल थे तथा इनका कुल वजन 62 हजार 422.2 किलोग्राम था। इसके अलावा 62.540 किलोग्राम सूखा अफीम फल (डोडा) और 572 ग्राम अफीम मिश्रित डोडा बुक्की का भी विधिवत नष्टीकरण किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण और अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमतियां लेने के बाद मादक पदार्थों को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि जब्त नशीले पदार्थों का कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण न केवल न्यायिक कार्रवाई का अहम हिस्सा है, बल्कि इससे नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...