CG NEWS: Amenities at Parthivi Province Remain Incomplete Even After 10 Years; Residents’ Anger Erupts!
CG NEWS: राजधानी के प्रतिष्ठित पार्थिवी प्रोविंस रेसिडेंशियल सोसायटी में बिल्डर के खिलाफ रहवासियों का आक्रोश अब चरम सीमा पार कर दिया है।
बिल्डर द्वारा किए गए झूठे वादों और मेंटेनेंस राशि में हेराफेरी के विरोध में रहवासी कल सुबह, 4 जून को एक बड़ा और अनोखा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
पार्थिवी प्रोविंस रेसिडेंशियल सोसायटी में विगत 10 सालों से निवास कर रहे है कॉलोनी वासियों ने कहा की बिल्डर ने जो भी मकान लेते वक्त सुभिधाओ का कमिटमेंट किया था, उन सुभिधाओ का 50% भी हम रहवासियों को आज तक उपलब्ध नही कराया है।
कॉलोनी वासियों ने कहा की बिल्डर ने स्विच्यार्ड, बाउंडरी दीवारों की मरम्मत, बिजली की केबल की ठीक ढंग से व्यवस्था, और नालियों की निकासी की व्यवस्था,ऐसे बहुत सारे वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए।

रहवासियों ने बताया कि उन्होंने आपस में मिलकर एक वेलफेयर सोसायटी बनाई है जिसके नियमानुसार बिल्डर के अधिकार क्षेत्र में जितने भी खाली या अनसोल्ड मकान हैं, उनका हर महीने का मेंटेनेंस शुल्क बिल्डर को सोसायटी में जमा करना होता है।
लेकिन बिल्डर पिछले 5 महीनों से इस राशि का भुगतान नहीं कर रहा है, जिससे सोसायटी के संचालन में भारी दिक्कतें आ रही हैं।
बिल्डर के इसी अड़ियल रवैये के खिलाफ रहवासियों ने आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है।
इस दौरान विरोध स्वरूप बिल्डर के किसी भी कर्मचारी या स्टाफ को सोसायटी के भीतर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसी संबंध में रहवासियों ने थाना डीडी नगर में आवेदन देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

