DK SHIVKUMAR OATH CEREMONY: DK ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DK Shivakumar Oath Ceremony: DK Sworn in as Chief Minister; PM Modi Extends Congratulations!

DK SHIVKUMAR OATH CEREMONY: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

उन्हें बेंगलुरु स्थित लोकभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने से पहले डी.के. शिवकुमार ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अभिवादन किया।

शिवकुमार ने संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर शपथ ली. उनके साथ 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है।

कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर को उप-मुख्यमंत्री बनाया है।

मल्लिकार्जुन खड़के के बेटे प्रियांक खड़गे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें गृह विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीके शिवकुमार को बधाई दी।

PM मोदी ने एक्स पर लिखा, “कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डीके शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई।

उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के कल्याण के लिए क़रीबी सहयोग से काम करेगी।

पार्टी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजनीतिक सामाजिक समीकरणों तथा 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलित, लिंगायत और अहिंदा तीनों समुदायों से नेताओं को मौका मिल सकता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related