RAIPUR TRAFFIC ALERT : This underbridge will remain closed for 15 days!
रायपुर. रायपुर के हजारों रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने गुढ़ियारी स्थित अंडर ब्रिज-380 को 4 जून से 18 जून तक बंद करने का फैसला लिया है। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा।
रेलवे के मुताबिक अंडरब्रिज में कव्हर शेड और पाइप लगाने का काम किया जाना है। इसी वजह से रेलवे स्टेशन से गुढ़ियारी की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
CHHATTISGARH : व्यापारी की हत्या कर जेवर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
अगर आप रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे तेलघानी नाका ओवरब्रिज या चुनाभट्टी अंडरब्रिज का उपयोग करें।
करीब 15 दिनों तक यह मार्ग बंद रहेगा, इसलिए समय पर निकलें और अपने सफर की योजना पहले से बनाकर रखें, ताकि ट्रैफिक जाम और परेशानी से बचा जा सके।
