Raipur Police Commissionerate: 60 New SIs Inducted; Field Training to Begin at Police Stations!
RAIPUR POLICE COMMISSIONERATE: राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए SI मिले हैं।
पुलिस अकादमी से बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को अब जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की बारीकियां सीखने के लिए शहर के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है।
इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर ने आदेश किया है।



सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षक 1 जून से 15 सितंबर 2026 तक फील्ड ट्रेनिंग के तहत विभिन्न पुलिस गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान उन्हें थाना संचालन, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।

