TRUMP TARIFF CUT : Trump reduced tariffs! How much will India benefit?
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा आर्थिक दांव खेल दिया है। ट्रंप प्रशासन ने कुछ कृषि और औद्योगिक उपकरणों पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 15% कर दिया है। यह राहत दिसंबर 2027 तक लागू रहेगी।
CHHATTISGARH NEWS: तेंदूपत्ता अग्निकांड में DFO ने लिया एक्शन, 2 फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड!
व्हाइट हाउस के मुताबिक इस फैसले का मकसद किसानों, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और उद्योगों की लागत कम करना है। अब कंबाइन, हार्वेस्टर, बुलडोजर, फोर्कलिफ्ट समेत कई मशीनों के आयात पर कम टैरिफ देना होगा, जिससे कारोबारियों को राहत मिल सकती है।
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस कदम से कंपनियां नए उपकरण खरीदने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगी। साथ ही अमेरिकी स्टील और एल्यूमीनियम की मांग भी बढ़ेगी।
हालांकि भारत के लिए फिलहाल अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह राहत केवल उन देशों को मिलेगी जिनके साथ अमेरिका का व्यापार समझौता लागू है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभी फाइनल नहीं हुई है, इसलिए भारतीय निर्यातकों को इस फैसले का सीधा लाभ मिलता नहीं दिख रहा।
CG LIQUOR SCAM: ED का बड़ा एक्शन, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां अटैच!
ट्रंप ने एक और खास स्कीम का भी ऐलान किया है। इसके तहत विदेशी कंपनियां सिर्फ 10% टैरिफ का फायदा उठा सकेंगी, लेकिन शर्त यह होगी कि उनके उपकरणों में कम से कम 85% स्टील या एल्यूमीनियम अमेरिका का इस्तेमाल हुआ हो।
ऐसे में ट्रंप का यह फैसला अमेरिकी उद्योग और किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, लेकिन भारत के लिए फिलहाल इंतजार अभी बाकी है।

