RSS NEWS: Grand Conclusion of RSS’s 15-Day ‘Tarun Vyavsayik Varg’
RSS NEWS: रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में RSS द्वारा आयोजित 15 दिवसीय तरुण व्यवसायिक वर्ग का समापन हुआ ।
16 मई से 1 जून तक वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, व्यवसायी, प्रबुद्धजन तथा मातृशक्ति की उपस्थिति रहे ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सिख समाज के जिला अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री (विद्या भारती) श्रीराम अरावकर उपस्थित रहे।
वर्ग कार्यवाह दिलेश्वर उमरे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए 15 दिनों की प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ग में 107 व्यवसायी शिक्षार्थियों, 36 शिक्षकों एवं प्रबंधकों सहित लगभग 200 लोगों ने आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में व्यवस्था प्रमुख भरत साहू ने आभार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में 2 हजार से अधिक समाजजनों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग बसों और कारों में सामूहिक रूप से पहुंचते नजर आए, जिससे सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक एकता का संदेश भी दिखाई दिया।

