HP MUNICIPAL ELECTION: BJP ने चार में से तीन नगर निगमों पर जमाया कब्जा!

Date:

HP Municipal Elections: BJP Captures Three Out of Four Municipal Corporations!

HP MUNICIPAL ELECTION: हिमाचल प्रदेश में चार प्रमुख नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में BJP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन निगमों पर अपना परचम लहरा दिया है।

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक इस शिकस्त को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ जनता के असंतोष और कांग्रेस के लिए एक बड़े राजनीतिक टर्निंग पॉइंट के रूप में देखा जा रहा है।

सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी को केवल एक नगर निगम से ही संतोष करना पड़ा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन स्थानीय निकायों के लिए मतदान बीते 17 मई को हुआ था।

चुनाव परिणामों के अनुसार, BJP ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगमों में एकतरफा जीत हासिल की है।

वहीं, कांग्रेस केवल पालमपुर नगर निगम की सीट ही अपने नाम दर्ज करा सकी।

 चारों नगर निगमों की स्थिति इस प्रकार रही:

मंडी नगर निगम: यहां के कुल 15 वार्डों में से भाजपा ने रिकॉर्ड 12 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस को महज 1 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि बाकी 2 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं।

सोलन नगर निगम: इस निगम के 17 वार्डों में से भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस केवल 6 वार्ड ही जीत सकी। यहाँ 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

धर्मशाला नगर निगम: यहां भी कुल 17 वार्ड थे, जिनमें से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। शेष 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई।

पालमपुर नगर निगम: इस निगम में कांग्रेस ने अपनी साख बचाए रखी। कुल 15 वार्डों में से कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को यहाँ महज 4 सीटों पर ही रोक दिया।

इस बड़ी सफलता से भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पार्टी ने साल 2027 के उत्तरार्ध में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related