CM Kanya Vivah Yojana: Congress Targets BJP MLA Deepesh Sahu Over His Wedding!
CM KANYA VIVAH YOJANA : छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार कोई वर्तमान विधायक VIP कल्चर और फिजूलखर्ची से दूर रहकर विवाह पर सादगी की मिसाल पेश कर रहा है।
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के BJP MLA दीपेश साहू द्वारा 31 मई को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शासकीय ‘मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’ राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है।
अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार और योजना की पात्रता पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि भाजपा इसे सादगी और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला कदम बता रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक की शादी को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए बनाई गई है।
ऐसे में किसी विधायक का इस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विवाह करना कई सवाल खड़े करता है।
बैज ने आरोप लगाया कि गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है और सरकार को इस मामले में स्पष्टता देनी चाहिए।
कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि योजना की पात्रता वधु पक्ष की आर्थिक स्थिति के आधार पर तय होती है।
उन्होंने बताया कि जिनसे उनका विवाह होने जा रहा है, वे BPL परिवार से हैं। इसलिए योजना के नियमों के तहत उनकी भागीदारी पूरी तरह वैध है।
विधायक ने यह भी कहा कि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि उसे मेधावी छात्राओं के हित में दान कर देंगे।

