MP SANTOSH PANDEY: NH-130A की सुस्त रफ्तार पर अधिकारियों को लगाई फटकार! 

Date:

MP Santosh Pandey Reprimands Officials Over Slow Pace of NH-130A Work!

MP SANTOSH PANDEY: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड में चल रहे पोंडी-बिलासपुर NH-130A सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

सांसद संतोष पांडे ने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

दौरे के दौरान सांसद ने कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना क्षेत्र की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि घटिया निर्माण या किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related