PANNA WELL COLLAPSE: Major Tragedy in Panna; 5 Laborers Dead
PANNA WELL COLLAPSE: पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारपुरवा में निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस जाने से 5 मजदूरों की मौत हो गई।
हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर रेत खदान जैसे कुएं में काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे मलबे में दब गए।
करीब 2 घंटे तक चले अभियान में अब तक सभी 5 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान चुन्नू यादव, रामपाल यादव, राजुमार यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल के रूप में हुई है। ब
ताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार से जुड़े हुए थे और लंबे समय से कुआं खोदने का काम कर रहे थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद समय पर मदद नहीं पहुंची और राहत कार्य में देरी हुई है ।
वही घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये है।

