CG PWD SCAM: ब्लैकलिस्ट कंपनी को मिला 13 करोड़ का ठेका!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PWD Scam: Blacklisted Company Awarded ₹13 Crore Contract!

CG PWD SCAM : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PWD की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पांच वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट की जा चुकी कंपनी को विभाग ने करीब 13 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके देने से हड़कंप मच गया है ।

आरोप है कि कंपनी ने झूठा शपथपत्र देकर खुद को “क्लीन” बताया और विभागीय अधिकारियों ने बिना सख्त सत्यापन के उसे मान्य भी कर लिया।

अब इस पूरे मामले ने सरकारी टेंडर प्रक्रिया और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दस्तावेजों के अनुसार श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर को वर्ष 2023 में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने निविदा सुरक्षा राशि जब्त कर पांच वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

कंपनी को निविदा प्रक्रिया से भी बाहर कर दिया गया था।

इसके बावजूद कंपनी ने नए टेंडरों में शपथपत्र देकर दावा किया कि वह किसी भी सरकारी विभाग में ब्लैकलिस्ट या प्रतिबंधित नहीं है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नियम साफ थे, तब विभागीय स्तर पर इस दावे का सत्यापन क्यों नहीं किया गया?

पूरा मामला सामने आने के बाद विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related