PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj Makes an Emotional Appeal—”Stop Worrying About Me!”
PREMANAND MAHARAJ : सोशल मीडिया से लेकर अध्यात्म जगत तक, वृंदावन के विरक्त संत प्रेमानंद महाराज का एक ऐसा भावुक रूप सामने आया जिसने हर किसी को भावविह्वल कर दिया है।
संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है जिसमें वे भक्तों से कहते दिख रहे हैं कि मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा:मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए।
आपको बता दें रविवार को केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस 1 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज कहते हुए दिख रहे हैं कि बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही कि चिंता नहीं करनी। न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे।’
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा- देख लेना तुम वही करोगे, जो गुरुदेव कहेंगे। आप बिल्कुल निश्चिंत रहिएगा। जो जहां जिस सेवा में आए, उस सेवा में रहिएगा। खूब नाम जप करो। मंगल होगा। तुम्हारे गुरुदेव तुम्हारे दिमाग में बैठे रहेंगे। आप निर्भय, निश्चिंत, निशोक होकर भजन करो। हमारा जब मन होगा, तब हम बोल देंगे।
