MAHABALESHWAR ACCIDENT : 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

Date:

MAHABALESHWAR ACCIDENT: Scorpio falls into 800 feet deep gorge, 8 people dead

रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 700 से 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौत की आशंका जताई गई थी।

जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। अंधेरा और घाट क्षेत्र का दुर्गम रास्ता राहत-बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राहत-बचाव दल और महाबलेश्वर ट्रैकर्स की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मृतकों की पहचान सातारा जिले के कोरेगांव तहसील स्थित आसगांव गांव के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। इनमें महेश अनिल पवार, आदित्य अशोक सालुंखे, रितेश राजेंद्र लोखंडे, सुहास जितेंद्र लोखंडे, अंश समीर चव्हाण, उत्कर्ष आनंद शिंगटे, अनिल अभिमन्यू शिंगटे और नितीन किसन नायकोंडे शामिल हैं।

सुबह करीब 6 बजे से चार अलग-अलग रेस्क्यू टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अब तक दो शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती आशंका है कि घाट मार्ग के खतरनाक मोड़, रात का समय या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना दुर्घटना की वजह हो सकता है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related