CG SECOND MARRIAGE DRAMA : Young man climbs tower after second marriage!
धमतरी. धमतरी के भखारा थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका को दूसरी पत्नी बनाकर घर ले आया और विवाद बढ़ने पर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। करीब 50 फीट ऊंचाई पर चढ़कर युवक नीचे खड़े लोगों को कूदने की धमकी देने लगा।
CHHATTISGARH : रिटायर अफसर को हाईकोर्ट से राहत!
गांववालों के मुताबिक युवक की दूसरी शादी को लेकर परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी थी। इसी तनाव के बाद युवक टावर पर चढ़ गया। टावर के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
CHHATTISGARH : रिटायर अफसर को हाईकोर्ट से राहत!
मौके पर पहुंची भखारा पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक समझाइश दी, तब जाकर युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। बताया जा रहा है कि युवक एक दिन पहले भी इसी टावर पर चढ़ गया था। लगातार दो दिनों तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

