AIR INDIA FLIGHT : एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला

Date:

AIR INDIA FLIGHT : Major accident averted in Air India flight

रायपुर डेस्क। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2651 गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। एविएशन भाषा में इसे ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है।

RJ BASTAR CANNES SCREENING : कान्स में चमका बस्तर!

फ्लाइट में 181 यात्री सवार थे। राहत की बात ये रही कि किसी को चोट नहीं आई और पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को दोबारा हवा में ले जाकर सुरक्षित लैंड करा दिया।

जानकारी के मुताबिक, रनवे से ठीक पहले एक बड़े बोइंग 747 विमान के उड़ान भरने से हवा में तेज टर्बुलेंस पैदा हो गई थी। इसी वजह से एअर इंडिया फ्लाइट का बैलेंस बिगड़ गया।

“X” ACCOUNT BLOCKED : कॉकरोच जनता पार्टी का “एक्स” अकाउंट भारत में ब्लॉक

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विमान के पिछले हिस्से पर स्क्रैच साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। वहीं बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।

DGCA को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और अब सुरक्षा जांच शुरू हो चुकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related