“X” ACCOUNT BLOCKED : कॉकरोच जनता पार्टी का “एक्स” अकाउंट भारत में ब्लॉक

Date:

“X” ACCOUNT BLOCKED : Cockroach Janata Party’s “X” account blocked in India

रायपुर डेस्क। सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब नए विवाद में फंस गई है। इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड स्पीड से बढ़ रहे इस अकाउंट का X हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

CJP के फाउंडर ने खुद वीडियो जारी कर दावा किया कि पहले अकाउंट हैक करने की कोशिश हुई और अब X ने भारत में उनका हैंडल सस्पेंड कर दिया। हालांकि दूसरे देशों में अकाउंट अभी भी दिखाई दे रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि महज 5 दिन के अंदर इस अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर 1.35 करोड़ फॉलोअर्स जुटा लिए। पहले BJP फिर कांग्रेस के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल को भी पीछे छोड़ दिया।

मीम्स, राजनीतिक तंज और सिस्टम पर कटाक्ष वाले पोस्ट के चलते यह अकाउंट युवाओं के बीच जबरदस्त वायरल हो गया। अब X अकाउंट ब्लॉक होने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related