PM MODI TOUR : 5 देशों से क्या लेकर लौटे मोदी?

Date:

PM MODI TOUR : What did Modi bring back from these 5 countries?

रायपुर डेस्क। पीएम मोदी 6 दिन में 5 देशों का दौरा करके लौट रहे हैं, लेकिन ये सिर्फ विदेश यात्रा नहीं थी… भारत के लिए तेल सुरक्षा, चिप टेक्नोलॉजी, AI, ट्रेड और स्ट्रैटजिक ताकत बढ़ाने वाला बड़ा मिशन था।

सबसे पहले UAE में भारत को बड़ी राहत मिली। अब UAE भारत के लिए करोड़ों बैरल कच्चा तेल रिजर्व रखेगा। यानी अगर युद्ध या सप्लाई संकट हुआ तो भारत के पास इमरजेंसी तेल स्टॉक रहेगा। सबसे खास बात ये कि ये तेल होर्मुज संकट से भी सुरक्षित रहेगा।

नीदरलैंड्स में भारत को सेमीकंडक्टर यानी चिप बनाने में बड़ा सपोर्ट मिला। डच कंपनी ASML अब टाटा के साथ मिलकर भारत में चिप टेक्नोलॉजी पर काम करेगी। मतलब आने वाले समय में मोबाइल, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चीन पर निर्भरता घट सकती है।

स्वीडन में मोदी को बड़ा सम्मान मिला और EU-India Free Trade Deal पर तेजी दिखी। अगर ये डील फाइनल होती है तो भारत और यूरोप के बीच कारोबार सस्ता और तेज हो जाएगा।

नॉर्वे में क्लीन एनर्जी और तेल सप्लाई पर बड़ा फोकस रहा। भारत 2030 तक ग्रीन एनर्जी सुपरपावर बनने की तैयारी में है और नॉर्वे इसमें बड़ा पार्टनर बन सकता है।

सबसे ज्यादा चर्चा इटली दौरे की रही। मेलोनी और मोदी की तस्वीरें वायरल हुईं, लेकिन इसके पीछे बड़ा गेम IMEC कॉरिडोर और AI पार्टनरशिप का है। IMEC बनने के बाद भारत से यूरोप तक सामान पहुंचाने का खर्च और समय दोनों घट सकते हैं। इसे चीन के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कुल मिलाकर मोदी इस दौरे से सिर्फ फोटो और सेल्फी नहीं, बल्कि तेल सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, व्यापार और ग्लोबल स्ट्रैटजिक ताकत के बड़े समझौते लेकर लौटे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related