CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के नए IAS दिल्ली रवाना!

Date:

CHHATTISGARH : New IAS of Chhattisgarh leaves for Delhi!

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के नए IAS अफसर अब दिल्ली में काम सीखेंगे। 2024 बैच के 5 ट्रेनी IAS अधिकारियों को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में सहायक सचिव बनाया गया है। ये सभी अफसर मसूरी अकादमी के तहत 8 हफ्ते की ट्रेनिंग पर रहेंगे।

डीओपीटी के आदेश के मुताबिक अक्षय दोषी को महिला एवं बाल विकास विभाग, क्षितिज गुरूभेले को श्रम एवं रोजगार विभाग, अनिकेत फड़ताले को औद्योगिक प्रोत्साहन विभाग, टी अरविंद कुमारन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और विपिन दुबे को नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में जिम्मेदारी मिली है।

दिल्ली रवाना होने से पहले इन अफसरों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की। राष्ट्रपति ने साफ कहा कि अफसरों की असली पहचान उनकी ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से होगी। उन्होंने नसीहत दी कि नियमों का पालन करते हुए जनता के हित को सबसे ऊपर रखना होगा।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ये सभी अफसर वापस मसूरी रिपोर्ट करेंगे, फिर छत्तीसगढ़ में परिवीक्षा प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related