COCKROACH JANTA PARTY : कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर भाजपा को पीछे छोड़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

COCKROACH JANTA PARTY : Cockroach Janata Party surpasses BJP on Instagram

रायपुर डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों “Cockroach Janta Party” नाम का अकाउंट जबरदस्त वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि महज 4 दिनों में इस अकाउंट ने इतने फॉलोअर्स जुटा लिए कि इंस्टाग्राम पर BJP को भी पीछे छोड़ दिया।

16 मई को शुरू हुए इस ऑनलाइन व्यंग्य अभियान ने युवाओं के बीच ऐसी पकड़ बनाई कि देखते ही देखते इसके फॉलोअर्स 90 लाख के पार पहुंच गए। इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty के करीब 9.3 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि BJP के ऑफिशियल अकाउंट के करीब 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह पूरा कैंपेन बेरोजगारी, पेपर लीक, राजनीतिक जवाबदेही और युवाओं के मुद्दों पर तंज भरे पोस्ट कर रहा है। मजेदार बात ये है कि अकाउंट पर अब तक सिर्फ 56 पोस्ट डाले गए हैं, लेकिन असर इतना बड़ा हुआ कि पूरे सोशल मीडिया में इसकी चर्चा शुरू हो गई।

अकाउंट ने BJP को पीछे छोड़ने के बाद पोस्ट किया “युवाओं की ताकत को कम मत आंकिए।” इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और बहस दोनों तेज हो गए हैं।

राजनीतिक जानकार इसे युवाओं की नाराजगी और सोशल मीडिया पॉलिटिक्स का नया चेहरा मान रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related