RUPEE FALL BENEFIT : रुपया टूटा, लेकिन इन अरबपति को फायदा !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RUPEE FALL BENEFIT : Rupee fell, but these billionaires benefited!

रायपुर डेस्क। देश में रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और डॉलर के मुकाबले 97 के करीब पहुंच गया है। इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है, लेकिन दूसरी तरफ देश के बड़े आईटी अरबपतियों के लिए यही गिरता रुपया फायदे का सौदा बन गया है।

इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और TCS जैसी कंपनियों का बड़ा बिजनेस अमेरिका और यूरोप में है। इन कंपनियों की कमाई डॉलर में होती है। ऐसे में जब डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर होता है, तो डॉलर की कमाई भारत में ज्यादा वैल्यू लेकर आती है।

यही वजह है कि पिछले 4 दिनों से आईटी शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे शेयर एक हफ्ते में करीब 8% तक चढ़ गए हैं, जबकि TCS और विप्रो ने भी शानदार रिटर्न दिया है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये में 1% की गिरावट से आईटी कंपनियों के मुनाफे में सीधा फायदा होता है और उनका प्रॉफिट मार्जिन बढ़ जाता है।

यानी जहां आम आदमी महंगाई और कमजोर रुपये से परेशान है, वहीं आईटी सेक्टर के बड़े खिलाड़ी इससे मोटी कमाई कर रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related