BC KHANDURI : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन! 

Date:

 

BC Khanduri: Former Chief Minister Bhuvan Chandra Khanduri Passes Away!

BC KHANDURI : उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया है।

वह 91 साल के थे और पिछले करीब 50 दिनों से देहरादून के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थे।

CM पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि खंडूरी ने सेना और सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण का उदाहरण पेश किया।

उन्होंने कहा कि खंडूरी की सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यशैली हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।

भुवन चंद्र खंडूरी 2007 से 2009 और 2011 से 2012 तक दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।

वह गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद भी रहे है। उन्होंने सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा।

वर्तमान में भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु भूषण खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related