CG LIQUOR SCAM : ACB-EOW ने 115 करोड़ की गड़बड़ी का किया खुलासा!

Date:

CG Liquor Scam: ACB-EOW Uncovers Irregularities Worth ₹115 Crore!

CG LIQUOR SCAM : राजधानी रायपुर में शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनपावर कंपनी से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आरोप है कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवर टाइम भुगतान के नाम पर मैन पावर एजेंसियों को करीब 115 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार यह पूरा खेल विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसियों की मिलीभगत से किया गया।

मामले के सामने आने के बाद आबकारी विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी अब दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच कर रही है।

मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मैन पावर सप्लाई से जुड़े हुए थे और इन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से ओवर टाइम भुगतान का बड़ा नेटवर्क तैयार किया।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के नाम पर अतिरिक्त भुगतान दिखाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। ACB-EOW ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अहम दस्तावेज और जानकारियां जुटाई हैं।

एजेंसी का कहना है कि घोटाले की रकम और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

सभी आरोपी EOW की रिमांड पर थे और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

जांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related