MANIPUR VIOLENCE: कुकी चर्च नेताओं की हत्या, तीन की मौत.. 

Date:

Manipur Violence: Kuki Church Leaders Murdered; Three Dead

MANIPUR VIOLENCE: मणिपुर में सुबह क़रीब 10 बजे इंफाल-तामेंगलोंग राजमार्ग पर कोटलेन और कोटज़िम गांवों के बीच घात लगाकर किए गए एक हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर वहां से गुज़र रहे वाहनों पर हमला किया जिसमें तीन चर्च नेताओं की मौत हो गई।

इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन के पूर्व महासचिव रेव. डॉ. वी. सितलहौ, रेव. काइगौलुन और पास्टर पाओगौलेन के रूप में हुई है।

कुकी ऑर्गनाइज़ेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट ने एक लिखित बयान जारी कर इस हमले की निंदा की है।

अपने बयान में संगठन ने कहा, “वरिष्ठ कुकी चर्च नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल पर किया गया यह हमला NSCN-IM  और ZUF की मिलीभगत है।

यह प्रतिनिधिमंडल चुराचांदपुर से कांगपोकपी की एक धार्मिक बैठक में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहा था. लेकिन उनकी हत्या कर दी गई।

संगठन ने कहा, ”इस प्रतिनिधिमंडल में  TBA और UBC के सबसे सीनियर पादरी शामिल थे।

दरअसल बीते फ़रवरी महीने से कुकी जनजाति और मणिपुर के तांगखुल नगा जनजाति के लोगों में हिंसक टकराव चल रहा है।

इस संघर्ष की शुरुआत तांगखुल नगा और कुकी-जो जनजाति के कुछ युवकों के बीच कथित तौर पर मारपीट से हुई थी।

लेकिन बाद में हिंसा ने देखते ही देखते कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया. तब से दोनों समुदायों के बीच गनफाइट जारी है।

इस हमले से नाराज़ कुकी छात्र संगठन ने बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे से चुराचांदपुर में बेनियादी बंद की घोषणा की है।

वहीं थाडो समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों ने चर्च नेताओं की हत्या के विरोध में कांगपोकपी ज़िले के सदर हिल्स में तत्काल पूर्ण बंद का आह्वान किया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related