CHHATTISGARH : The plight of the village reached the High Court, a reply was sought from the PWD.
रायपुर। आजादी के 75 साल बाद भी छत्तीसगढ़ के दो गांव सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। मामला अब सीधे हाईकोर्ट पहुंच गया है। बिलासपुर-मरवाही बायपास के पास बसे परसापानी और बंगला भाटा गांव के लोगों ने अदालत को बताया कि हर साल बारिश आते ही उनका गांव 2 से 3 महीने तक पूरी तरह दुनिया से कट जाता है।
न अस्पताल पहुंच पाते, न बच्चे स्कूल, न किसान अपनी फसल बाजार ले जा पाते। सालों तक शिकायतों के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मामला हाईकोर्ट पहुंचा और अब कोर्ट ने PWD सचिव से व्यक्तिगत हलफनामा मांगते हुए जवाब तलब कर लिया है। इस खबर के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

