BHILAI MLA DEVENDRA YADAV : विधायक देवेंद्र यादव समेत 17 कांग्रेसियों पर FIR! 

Date:

BHILAI MLA DEVENDRA YADAV: FIR against 17 Congressmen including MLA Devendra Yadav!

BHILAI MLA DEVENDRA YADAV : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गौवंश की मौत को लेकर शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक गुरदयाल सिंह बंजारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

यह मामला भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल की लिखित शिकायत के बाद दर्ज कर आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया और माहौल खराब करने की कोशिश की गई।

इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR दर्ज होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गौवंशों की मौत प्रशासनिक विफलता का परिणाम है और कांग्रेस सिर्फ जनता की आवाज उठा रही थी।

उनका कहना है कि कई महीनों से आंदोलन चल रहा था, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जब विपक्ष ने इस मुद्दे को सड़क पर उठाया तो अब कार्रवाई और FIR के जरिए आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related