CHHATTISGARH : पेंड्रा में मिली 500 साल पुरानी गीता!

Date:

CHHATTISGARH : 500 year old Gita found in Pendra!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से ऐसी खबर सामने आई है जिसने इतिहास प्रेमियों को हैरान कर दिया है। ‘ज्ञानभारतम’ राष्ट्रीय अभियान के दौरान एक घर से करीब 500 साल पुरानी हस्तलिखित श्रीमद्भगवद्गीता समेत कई दुर्लभ धार्मिक ग्रंथ मिले हैं।

जब सर्वे टीम ने दस्तावेज खंगाले तो एक-एक कर सदियों पुरानी पांडुलिपियां सामने आती गईं। सिर्फ धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, 200 साल पुरानी जमींदारी वंशावली और पुराने राजस्व-वन विभाग के नक्शे भी मिले हैं।

खास बात ये है कि अब इन ऐतिहासिक धरोहरों को डिजिटल रूप से सुरक्षित कर लिया गया है। पेंड्रा की इस खोज ने साबित कर दिया कि इतिहास कई बार हमारे घरों के अंदर ही छिपा होता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related