BREAKING : वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट बोला – नई याचिका दाखिल करो …

Date:

BREAKING : Supreme Court says on voter list dispute – file a new petition…

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद सियासत अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। ममता बनर्जी को सोमवार को कोर्ट से बड़ा संकेत मिला, जिसने बंगाल की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है। सुनवाई के दौरान टीएमसी ने दावा किया कि वोटर लिस्ट से नाम कटने का असर सीधे चुनाव नतीजों पर पड़ा और कई सीटें हाथ से निकल गईं।

यहां तक कहा गया कि 31 सीटों पर जीत-हार का अंतर उन वोटरों से कम था जिनके नाम हटाए गए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि अगर ऐसा है तो संबंधित पक्ष नई याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र हैं। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद बंगाल की चुनावी लड़ाई एक बार फिर गर्मा गई है और अब नजरें अगली कानूनी चाल पर टिक गई हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related