AMAN OJHA MURDER CASE: The Mystery of the Wife, the Threats, and the Death in the Aman Ojha Murder Case!
AMAN OJHA MURDER CASE : अंबिकापुर के शहर के मिशन चौक निवासी टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा की हत्या कर दी गई।
अमन पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में थे और उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना के बाद अमन ने कई बार अपने करीबियों से जान का खतरा होने की बात कही थी।
अमन ओझा के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ दिनों बाद उनका शव झारखंड के रंका इलाके से बरामद हुआ।
घटना सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा और डर दोनों का माहौल है। स्थानीय लोग इस मामले को केवल हत्या नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि अंबिकापुर कोतवाली पुलिस में शिकायत देकर धमकी मिलने की जानकारी भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद अमन की जान बच सकती थी।
इस बीच पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।
अमन ओझा का शव झारखंड के रंका इलाके से बरामद हुआ, जबकि उनकी बुलेट बाइक बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से मिली है।
पुलिस अब छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच जुड़े सभी रास्तों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

