ASSAM NEW CM: असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार, 12 मई को शपथ! 

Date:

ASSAM NEW CM: Himanta Biswa Sarma Government in Assam; Swearing-in on May 12!

ASSAM NEW CM: असम में BJP ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमंत बिस्वा सरमा को फिर से BJP विधायक दल का नेता चुना है।

इस बैठक में NDA के असम में मौजूद सभी 82 विधायक उपस्थित रहे। हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों के साथ लोकभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे।

गौरतलब है कि असम में BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को 102 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 21 सीटें जीती ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related