ANIL AMBANI : अनिल अंबानी केस में बड़ा मोड़

Date:

ANIL AMBANI : Major twist in Anil Ambani case

रायपुर। देश के कारोबारी जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। Supreme Court of India ने Anil Ambani और उनके ADAG ग्रुप से जुड़े कथित बैंकिंग फ्रॉड मामले में बड़ा रुख दिखाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि इतने बड़े मामले में गहन और समयबद्ध जांच बेहद जरूरी है, ताकि लोगों का भरोसा बना रहे।

सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने कोर्ट को बताया कि अब तक दर्ज 9 FIR में से 7 मामलों की जांच जारी है और इन मामलों में करीब 27,337 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। जांच एजेंसियों ने कई जगह छापेमारी, दस्तावेज जब्त करने और लुकआउट सर्कुलर जारी करने जैसी कार्रवाई की जानकारी भी कोर्ट को दी।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील Prashant Bhushan ने सवाल उठाया कि जब जांच एजेंसियां इतने बड़े घोटाले की बात कर रही हैं तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वहीं Kapil Sibal ने कोर्ट में कहा कि अनिल अंबानी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस केस पर अब हर कदम पर नजर रहेगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related