CG BREAKING : CM साय की हाईलेवल मीटिंग से विभागीय फेरबदल और प्रशासनिक कसावट की चर्चा तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM Sai’s high-level meeting sparks discussions on departmental reshuffle and administrative tightening

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के बीच आज अचानक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय पहुंचे, जिसके बाद सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आला अधिकारियों के साथ हाईलेवल समीक्षा बैठक कर रहे हैं. बैठक में मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं.

CM के मंत्रालय पहुंचते ही सबसे बड़ी चर्चा प्रशासनिक कसावट और विभागीय फेरबदल को लेकर शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि सरकार अब कामकाज की रफ्तार और जवाबदेही को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. जिला स्तर पर बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है, लेकिन विभागीय स्तर पर फेरबदल की चर्चा जोरों पर है.

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री लगातार जिलों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं, जनचौपाल लगाकर सीधे लोगों से फीडबैक ले रहे हैं और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर नजर बनाए हुए हैं. अब करीब एक हफ्ते बाद मंत्रालय में हुई यह बैठक कई संकेत दे रही है.

बैठक में सुशासन तिहार की मॉनिटरिंग, मंत्रियों-अधिकारियों के निरीक्षण और आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई है. वहीं आने वाले दिनों में बस्तर में 19 मई को होने वाली केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक और बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के बीच CM की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. देर शाम तक बड़े फैसलों की तस्वीर साफ हो सकती है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related