RAIPUR ONLINE SATTA : 3 websites, a game worth crores, investigation reaches big businessmen
रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. तेलीबांधा इलाके से नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी तीन अलग-अलग वेबसाइट के जरिए संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे और मास्टर आईडी के जरिए खिलाड़ियों को जोड़ रहे थे.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 9 और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मौके से मोबाइल, लैपटॉप, सट्टा-पट्टी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं.
जांच में अब इस नेटवर्क के तार रायपुर के कुछ बड़े कारोबारियों, सर्राफा व्यापारियों और हाई-प्रोफाइल लोगों से जुड़ते नजर आ रहे हैं. पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की परतें खोलने में जुटी है और आने वाले दिनों में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.
यही नहीं, इससे पहले पकड़े गए सट्टा किंग बाबू खेमानी के कनेक्शन भी अब इस केस से जोड़े जा रहे हैं. दुबई लिंक, सोशल मीडिया नेटवर्क और करोड़ों के ऑनलाइन गेम का पूरा राज अब खुलने लगा है. रायपुर पुलिस आज शाम तक पूरे मामले का बड़ा खुलासा कर सकती है.

